आयुष कॉलेजों में खाली सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरू

भोपाल: छात्रहित में आयुष विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन ने आयुष प्रवेश नियमों में राहत दी है। इसके तहत प्रदेश के आयुर्वेद होम्योपैथी और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए स्टेट आयुष यूजी नीट काउंसलिंग का स्ट्रेवेकेंसी थर्ड और संभावित अंतिम राउंड शुरू कर दिया है। यह निर्णय राज्यपाल के आदेशानुसार लिया गया है।

एमपी ऑनलाइन से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 दिसंबर को रिक्त सीटों की स्थिति और मेरिट सूची जारी होगी। 16 दिसंबर को च्वाइस फिलिंग होगी। 17 दिसंबर को कॉलेजवार मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। 18 दिसंबर को कॉलेजों में रिपोर्टिंग होगी और 19 दिसंबर को शाम सात बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उसी दिन शाम 8 बजे तक प्रवेश निरस्त करने का विकल्प भी रहेगा।

प्रदेश में वर्तमान में 39 आयुर्वेद 20 होम्योपैथी और 4 यूनानी सहित कुल 63 आयुष कॉलेज संचालित हैं जिनमें लगभग साढ़े चार हजार सीटें उपलब्ध हैं। जिसके बाद इस निर्णय से अब रिक्त सीटें भरने की उम्मीद बढ़ गई है।संचालनालय आयुष के अनुसार सत्र 2025-26 में प्रदेशभर के कॉलेजों में 1100 से अधिक सीटें खाली हैं। इनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, छतरपुर, बुरहानपुर, इंदौर, शिवपुरी सहित अन्य जिलों के आयुष कॉलेज शामिल हैं।
वर्जन
संगठन द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी. जिसमें पहले के राउंड में पंजीकृत अभ्यर्थियों को भी स्ट्रेवेकेंसी काउंसलिंग में शामिल किया जाए. इस निर्णय से अब सभी नीट क्वालीफाइड छात्रों को समान अवसर मिल सकेगा।डॉ राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन

Next Post

स्त्री की आकांक्षाओं पर खड़े सवाल को दिखलाता नाटक पढ़िए कलिमा

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल: रंग संस्कृति नाट्य समारोह के अंतिम दिवस की संध्या पर रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप के राग बंध सभागार में पढ़िए कलिमा का मंचन किया गया। यह नाटक उर्दू के मशहूर कथाकार सआदत हसन मंटो की कहानी पर आधारित रहा। नाटक पहले भी कई बार मंचित हो चुका है लेकिन […]

You May Like