शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर: शहपुरा थाना अंतर्गत छपरट में रहने वाले युवक ने शराब के नशे में धुत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक बल्लू झारिया 60 वर्ष निवासी ग्राम छपरट ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है।

रविवार सुबह लगभग 10-30 बजे अपने खेत जा रहा था तभी उसके घर के सामने रहने वाला श्रीराम झारिया शराब पिये हुये था श्रीराम झारिया की पत्नी घर में नहीं थी, श्रीराम झारिया शराब के नशे में गांव में घूम रहा था दोपहर लगभग 3-30 बजे खेत से वापस आया देखा श्रीराम झारिया 45 वर्ष ने अपने घर के बाजू में लगे बिही के पेड़ की डाली से लायलोन की रस्सी से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका था।

Next Post

ट्रक ने रौंदा, बुजुर्ग की मौत

Mon Dec 29 , 2025
जबलपुर: गोसलपुर थाने के सामने रविवार दोपहर एक बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे ट्रक क्रमांक एमपी 21 जी 3168 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही चलाते हुए साइकल सवार बुजुर्ग को कुचल […]

You May Like