जबलपुर: गोसलपुर थाने के सामने रविवार दोपहर एक बेलगाम ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजे ट्रक क्रमांक एमपी 21 जी 3168 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही चलाते हुए साइकल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया।
टक्कर के बाद वृद्ध उछलकर दूर जा गिरा और सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। मृतक कौन है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
