उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 19 आतंकवादी मारे गए

इस्लामाबाद, 11 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में तीन अलग-अलग अभियानों में 19 आतंकवादी मारे गए। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद, उत्तरी वजीरिस्तान और बन्नू जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। उन्होंने कहा मोहमंद में अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जमकर हुई गोलीबारी में 14 आतंकवादी मारे गए। एक अन्य अभियान में उत्तरी वजीरिस्तान जिले में चार और आतंकवादी मारे गए।
आईएसपीआर ने बताया कि प्रांत के बन्नू जिले में हुई तीसरी मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया, जो इन इलाकों में कई आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।
आईएसपीआर ने बताया कि इलाके से अन्य आतंकवादियों की मौजूदगी को खत्म करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Next Post

राष्ट्रपति पौडेल ने नेपाल में मौजूदा संकट के समाधान का वादा किया

Thu Sep 11 , 2025
काठमांडू, 11 सितंबर (वार्ता) नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्र को आश्वस्त करते हुए कहा है कि वह संविधान के दायरे रह कर देश के वर्तमान राजनीतिक संकट को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं और लोगों को शांति व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। श्री पौडेल ने गुरुवार दोपहर […]

You May Like