सिंहस्थ से पूर्व पुलिस परिवार को मिलेंगे आधुनिक मल्टी में फ्लैट

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के पूर्व पुलिस और उनके परिवार के लिए मप्र सरकार ने उनके आवास की स्थाई व्यवस्था कर एक बड़ा कदम उठाया है जो काफी सराहनीय है. कांस्टेबल, एस आई, टीआई से लेकर सीएसपी तक के पुलिसकर्मियों को अब आधुनिक मल्टी में फ्लैट मिलेंगे.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए शहर में सड़क, सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था जैसे बड़े कार्य तेजी से जारी हैं. महाकाल की नगरी में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, वहीं सिंहस्थ के दौरान यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है. ऐसे में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था में जुटने वाले पुलिस बल, बाहरी जिलों से आने वाली पुलिस कंपनियों तथा स्थानीय पुलिस कर्मियों के लिए उज्जैन में आवास सुविधा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है.

पहली मल्टी का निर्माण शुरू
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पंचकोशी मार्ग, पुराने चिमनगंज मंडी थाना परिसर के पास जी प्लस 8 मल्टी स्टोरी इमारत में 32 एनजीओ आवास गृह का निर्माण शुरू किया गया है. यह आवासीय भवन एसआई से लेकर कांस्टेबल तक तथा टीआई से सीएसपी स्तर तक के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए फ्लैट आवंटन की दृष्टि से बनाया जा रहा है. यह पहली मल्टी है इसके बाद अलग-अलग चरणों में दूसरी माल्टियां बनेगी.

12 करोड़ की लागत से निर्माण
गृह विभाग मप्र की ओर से12 करोड़ रुपए की लागत से यह आवास निर्माण किया जा रहा है. निर्माण कार्य की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. मौके पर ठेकेदार ने काम प्रारंभ कर दिया है और नींव डाली जा रही है.

भोपाल की कंपनी करेगी निर्माण
इस 32 फ्लैट वाले जी प्लस 8 भवन का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम, उज्जैन के माध्यम से कराया जा रहा है. निर्माण कार्य का ठेका मैसर्स हरि इंजीनियर्स एण्ड कंसल्टेंट्स भोपाल को दिया गया है. कार्य को 15 माह के भीतर (गर्मी ऋतु सहित) पूरा करना अनिवार्य होगा. निविदा 15.44′ एसओआर 2024 पर स्वीकृत की गई है.

सिंहस्थ के लिए सुरक्षा प्रबंधन मजबूत
सिंहस्थ में देशभर के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में हजारों पुलिस बलों की तैनाती होती है. उज्जैन में इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है. पंचकोशी मार्ग पर यह आधुनिक मल्टी बिल्डिंग पुलिस बल के लिए दी जाने वाली बड़ी सौगात मानी जा रही है

Next Post

हर वार्ड में शासकीय भूमि को चिंहित कर बगीचे, नर्सरी का निर्माण करेंः निगमायुक्त

Fri Dec 5 , 2025
इंदौर: शहर में हरियाली और पर्यावरण को लेकर आयुक्त ने निगम उद्यान विभाग को सरकारी जमीन चिन्हित कर उस पर नर्सरी और उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए. साथ आयुक्त ने सभी अधिकारियों को काम में लापरवाही बरतने पर सफाई विभाग में भेजने की हिदायत भी दी. बैठक में सुपरवाइजर […]

You May Like