कांग्रेस के राजनीतिक फाग गीत को आज भूपेश बघेल ने नगाड़ों की थाप के बीच दिन भर गाया

रायपुर, 04 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल को मीडिया में बने रहने का हुनर बखूबी मालूम है। आज भिलाई स्थित आवास में बघेल ने “हे विष्णु दे दे बुलावा मुसवा को” दिन भर गाया है। राज्य में होलिका दहन से पहले और होली खेलने के बाद रंग पंचमी तक फाग गीत गाने और होली खेलने की परंपरा है।

पूर्व मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने होली का पर्व अपने निजी आवास पर मनाया। यहां उन्होंने खुद के गुनगुनाए गाने को दिन भर गाया, होली पर्व मनाने के दौरान।छत्तीसगढ़ में होली के त्योहार के साथ सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस ने होली के लिए विष्णुदेव साय सरकार पर निशाना साधते हुए एक फाग गीत जारी किया था जिसे तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। यह पूरा घटनाक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा परिसर में गुनगुनाए गए फाग गीत से शुरू हुआ था, जिसे अब पार्टी ने औपचारिक रूप दे दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज होली के अवसर पर भिलाई स्थित अपने निजी आवास पर कांग्रेसजनों और रिश्तेदारों के बीच वही फाग गीत फिर से गाया, जिसकी गूंज पिछले कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में सुनाई दे रही थी। फाग गीत के बोलो में वही बोल हैं जिसमें राज्य सरकार और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस गीत को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और उनकी पूरी टीम ने स्टूडियो में रिकॉर्ड किया है। गीत के वीडियो में प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर नगाड़ा बजाते दिख रहे हैं, जबकि अन्य पदाधिकारी पारंपरिक अंदाज में फाग गीत गाते हुए सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। गीत के बोलों में मंत्रियों पर लगे आरोपों को शामिल किया गया है, जिसमें एक मंत्री पर महिला के लिए तीन करोड़ का बंगला खरीदने और खाद्य मंत्री पर सात करोड़ के कथित धान घोटाले का आरोप शामिल है।

वहीं, भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पार्टी के प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने बुधवार को वार्ता को बताया, “विष्णुदेव साय की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सूखत के मामलों में कई जगह एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां भी की गई हैं। कांग्रेस के पास कोई प्रमाण नहीं है, वह केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है।”

 

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाये 169/8

Wed Mar 4 , 2026
कोलकाता, 04 मार्च (वार्ता) मार्को यानसन (नाबाद 55) , डेवाल्स ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर168 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले […]

You May Like