नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सीएक्यूएम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त से 07 सितंबर कुल 150 निरीक्षण किये जिनमें निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और डीजल जनरेटर सेटों की जांच शामिल है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन निरीक्षणों के आधार पर तीन निर्माण स्थलों और एक औद्योगिक इकाई को बंद करने और 25 डीजी सेट सील करने के साथ ही कई मामलों में आदेश तथा पर्यावरण क्षतिपूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी किया गया है।
सीएक्यूएम ने इस क्रम में नूह (हरियाणा) में विशेष अभियान के दौरान कई इकाइयों पर कार्रवाई की सिफारिश की गयी है। एनसीआर में अब तक कुल 28,547 निरीक्षण किये जा चुके हैं। आयोग ने औद्योगिक इकाइयों, निर्माण गतिविधियों और डीजी सेटों पर सख्त प्रवर्तन तथा निरंतर निगरानी पर जोर दिया है।
