श्योपुर: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही हॉस्पिटल से बाहर आकर विरोध प्रदर्शन भी किया। चिकित्सक महासंघ के श्योपुर जिलाध्यक्ष डॉ बीआर बंसल और सचिव डॉ संजय जैन ने बताया कि 24 फरवरी को सामूहिक उपवास करते हुए एक घंटे तक प्रदर्शन तथा 25 फरवरी को प्रशासनिक असहयोग आंदोलन आरंभ करेंगे।
डॉक्टर उच्च स्तरीय समिति का गठन, मंत्री परिषद की बैठक में 10 अक्टूबर 2023 को लिए निर्णय का पालन कराने के साथ ही समयमान, वेतनमान के आदेश जारी कराने जैसी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।
