सतना : अनियंत्रित वैन के फैक्ट्री की दवार से टकरा जाने के कारण चालक उसमें फंसकर गंभीर तौर पर घायल हो गया. चालक का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है. हादसे का कारण गड्ढे की चपेट में आने से वैन की स्टेयरिंग फेल होना बताया गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार बराकला निवासी 26 वर्षीय अनिल कुमार विश्वकर्मा रविवार की रात अपने मित्र के भाई की बारात में सम्मिलित होने के लिए वैन क्र. एमपी 35 बीए 0912 को लेकर गए थे.
वैवाहिक आयोजन में सम्मिलित होने के बाद अनिल ने साथ में गए अपने मित्रों को शहर के मारुति नगर क्षेत्र में छोड़ा और फिर अकेले ही घर की ओर लौटने लगे. बताया गया कि रविवार की देकर रात लगभग ढाई बजे जैसे ही वे बर्दाडीह क्षेत्र में पहुंचे तो सडक़ पर अचानक गड्ढा सामने आ गया. जिसकी चपेट में आते ही वैन की स्टेयरिंग अचानक फेल हो गई. स्टेयािंग फेल होने की वजह से वैन अनियंत्रित हो गई और देखते ही देखते केबल फैट्री की दीवार से जा टकराई.
इस टक्कर के कारण वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अनिल उसमें फंस कर रह गया. इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने फौरन ही डायल 112 को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एफआरवी वाहन के अमले और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए वैन का दरवाजा तोड़ा गया. जिसके बाद चालक को बाहर निकालकर उपचासर के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया. शरीर में हुए अ ातंरिक रक्तस्त्राव और दाएं पैर में गंभीर खेट आने के कारण फौरन ही भर्ती कर उपचार शुरु हुआ.
