चकला मोहल्ला आगजनी: पसमांदा मुस्लिम महासंघ ने पीड़ित दुकानदारों को मुआवजे की मांग की

सीहोर। हाल ही में चंद्रशेखर आजाद मार्ग चकला मोहल्ला बाजार में हुई आगजनी से पीडि़त दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की पसमांदा मुस्लिम महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने की है.

प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर दुखी दुकानदारों से चर्चा की और जली हुई दुकानों का जायजा लिया. कपड़ा दुकानदारों ने बताया कि चार दुकानों में आग लगी थी जिससे 30 से 40 लाख रुपए का नुकसान हो गया है. रुई की गठाने और साडिय़ां रेडीमेड कपड़े सहित अन्य आइटम जलकर खाक हो गए हैं. मकान भी पूरा स्वाहा हो गया है. खान ने कहा कि संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को ज्ञापन देकर दुकानदारों को आर्थिक मदद दिलाने और बीच बाजार में लगे खतरनाक बिजली के ट्रांसफार्मर को बाजार से हटवाने की भी मांग करेंगे.

 

Next Post

पैदल मार्च का समापन, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Tue Nov 11 , 2025
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में निकली “आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा एवं सरदार @150 यूनिटी पैदल मार्च” का रविवार को वल्लभ भाई चौक, न्यास कॉलोनी इटारसी में समापन हुआ। यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर एवं लकी लखानी सहित न्यास […]

You May Like