
बटियागढ़/दमोह। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र व्यास को जिला दीनदयाल अंत्योदय समिति का सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके मनोनयन पर बटियागढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र व्यास के अनुभव और संगठनात्मक कार्यक्षमता का लाभ समिति को मिलेगा तथा वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
