महिला थाना में दहेज प्रताड़ना के तीन मामले दर्ज

इंदौर. महिला थाने में दहेज प्रताड़ना के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं. पीड़ित महिलाओं ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी श्रद्धा यादव ने बताया कि पहले मामले में 28 वर्षीय सोनाली निवासी जनता कॉलोनी बड़ा गणपति की शिकायत पर पति सुनील, सास पप्पी बाई और देवर दीपक निवासी माली मोहल्ला माली चौक बिजलपुर के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपी दहेज की मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. दूसरे मामले में 37 वर्षीय पूजा व्यास निवासी सदगुरु पैराडाइज कॉलोनी छोटा बांगड़दा ने पति दीपेंद्र, सास मीनाक्षी और ननद प्रीति निवासी वदे नगर रोड आगरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया तथा गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. तीसरे मामले में 34 वर्षीय भारती निवासी धीरज नगर की शिकायत पर पति यशोधन और सास ज्योति निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. पुलिस ने तीनों मामलों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल-रेस्तरां कारोबार प्रभावित

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर. शहर में पिछले पांच दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने होटल, रेस्तरां और कैफे संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सप्लाई में करीब 25-30 प्रतिशत की कटौती और सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग के नए नियम और कलेक्टर के कमर्शियल सिलेंडर […]

You May Like