रीवा: नशे के खिलाफ अभियान के तहत चोरहटा पुलिस ने 21 सितंबर को रेलवे स्टेशन के पास खाली मैदान में दो आरोपियों दीपक यादव (23) और राहुल द्विवेदी (26) को गिरफ्तार किया। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने हीरो स्प्लेण्डर प्लस वाहन क्रमांक MP-17-MC-2744 की जांच की, जिसमें 238 नग ओनरेक्श कफ सिरप (100 एमएल प्रत्येक) बरामद हुई।
आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन (वीवो व ओपो) और वाहन सहित कुल 85,460 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8,21,22,25,25A,29 NDPS एक्ट और 5/13 ड्रग्स कंट्रोल एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष मिश्रा, सउनि मनोज बागरी, प्रआर शिवाजीत मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
