आवंटित दुकानों के बकायादारों को दी गई नोटिस

रीवा:चिरहुला हनुमान जी मंदिर के पहुंच मार्ग तालाब के किनारे पटरी पर 20 दुकानों का निर्माण नगर पालिक निगम द्वारा आवंटित की गई.इनमे से 07 दुकानदारों द्वारा प्रीमियम की सम्पूर्ण राशि जमा की गई है, किन्तु 13 हितग्राहियों द्वारा प्रीमियम की सम्पूर्ण राशि भी नहीं जमा किया गया तथा किराया की राशि भी बकाया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा अवशेष प्रीमियम एवं किराया की बकाया राशि 07 दिवस के अन्दर जमा किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है, निर्धारित अवधि में राशि जमा न होने पर आवंटन निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी.
बकायादारो की होगी कुर्की
नगर निगम सम्पत्तिकर बकाया होने और इसमें वसूली की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर निगम आयुक्त द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियो को दिये गये निर्देश के परिपेक्ष्य में बड़े आवासीय भवनों से सम्पत्तिकर की वसूली हेतु कुर्की की कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. 24 मई से व्यवसायिक प्रतिष्ठानो पर तालाबंदी की जायेगी.

Next Post

सेना के सम्मान में शहर कांग्रेस की आज जय हिन्द यात्रा

Sat May 24 , 2025
ग्वालियर: सेना के सम्मान में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के नेतृत्व में आज 24 मई, शनिवार को शाम 6 बजे नदी गेट शिंदे की छावनी से फूलबाग चौराहे तक जय हिंद यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा में सभी कांग्रेसजन सम्मिलित होंगे। यह जानकारी सतेन्द्र नागर, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस अनुसूचित […]

You May Like