जबलपुर: हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के गुर्गों पर पुलिस का प्रहार जारी है। मध्य रात्रि पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मोहम्मद रियाज पिता अब्दुल वहीद, निवासी नया मोहल्ला थाना ओमती, नसरीन निखत पिता मोह. रियाज, निवासी नया मोहल्ला थाना ओमती, जमील पिता अब्दुल हमीद, निवासी आनंद नगर थाना अधारताल को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ओमती थाने में दर्ज धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकाने के मामले में फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी ईनाम भी घोषित था।
Next Post
सिरोल-अलापुर सड़क फिर धंसकी, 47 दिनों में 26वीं बार सड़क धसकी
Tue Aug 5 , 2025
ग्वालियर: शहर में सिरोल-अलापुर रोड एक बार फिर बारिश के कारण धंसक गई। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गए। लोगों ने पहले नगर निगम से गुहार लगाई, लेकिन जब निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस गड्ढे को नहीं भरा तो लोगों ने खुद […]
