ग्वालियर: शहर में सिरोल-अलापुर रोड एक बार फिर बारिश के कारण धंसक गई। इससे दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो गए। लोगों ने पहले नगर निगम से गुहार लगाई, लेकिन जब निगम के जिम्मेदार अधिकारियों ने इस गड्ढे को नहीं भरा तो लोगों ने खुद ही इसे भरना शुरू कर दिया। लोगों ने संकेत के रूप में यहां लाल झंडे लगाकर सड़क किनारे डले मलबे और कचरे से गड्ढे को भर दिया है।
नगर निगम के वार्ड 61 में आने वाली इस रोड पर कुछ समय पहले सीवर लाइन डाली गई थी। लाइन डालने के बाद सही कॉम्प्लेक्शन कराए बिना यह सड़क बना दी। इस कारण जब भी बारिश होती है तो यह सड़क कहीं न कहीं से धंसक जाती है। इससे वाहन चालकों के लिए खासतौर पर रात में खतरा बढ़ गया है।
