कौशांबी में गैस सिलेंडर लीक हाेने से लगी आग में नौ झुलसे

कौशांबी, 30 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के हाशिमपुर गांव में सोमवार दोपहर गैस सिलेंडर लीकेज ठीक करते समय आग लगने से नौ लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाशिमपुर निवासी रफीक अहमद के घर में सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। इसे ठीक कराने के लिए उन्होंने मिस्त्री सुभाष चंद्र को बुलाया। मरम्मत के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर मिस्त्री सहित घर में मौजूद अन्य लोग झुलस गए।

घायलों में सुभाष चंद्र, साबिदा, फजल, सना, सानिया, आयुष, शिखा और सरिता शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Next Post

35 डिग्री तापमान से झुलस रहे लोगों को बारिश ने दी राहत

Mon Mar 30 , 2026
शाजापुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर नगर के मौसम में देखने को मिल रहा है. सुबह से तीखी धूप और गर्मी का सामना कर रहे नगरवासियों के लिए शाम को हुई बंूदाबांदी और फिर बारिश ने राहत का काम किया. जिससे मौसम में ठंडक घुल गई. मौसम विभाग […]

You May Like