जबलपुर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत अधारताल पुलिस ने पांच बालिकाओं को दस्तयाब करते हुए उन्हें परिजनों के सुपुर्द करते हुए उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाईं है। अधारताल थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि थाने में दर्ज पांच अपहरण के प्रकरणों में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 15 दिन के भीतर पांच बालिकाएं दस्तयाब की है।
सभी की उम्र 16 से 17 वर्ष के आसपास हैं जो घरों में बिना बताये चली गई थी परिजनों ने पहले तो अपने स्तर पर उनकी खोजबीन की थी लेकिन जब उनका कहीं सुराग नहीं लगा तोथाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की आशंकाएं जाहिर करते हुए अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। बच्चियां परिजनों की डांट और अन्य कारणों के चलते घरों से चली गई थी। पुलिस ने दस्तयाब बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द करते हुए परिजनों को भी समझाइश दी हैं।
