आजमगढ़ 16 स्वर्ण पदकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ (वार्ता) आजमगढ़ ने 7वीं यूपी स्टेट प्री-टीन, सब जूनियर, जूनियर व 8वीं सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण पदक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं सुल्तानपुर उपविजेता रही जबकि जौनपुर को तीसरा स्थान मिला।

चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हॉल में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप के समापन समारोह में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी के कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह व महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पदक प्रदान कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अंतिम दिन जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय व भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सोनू सिंह ने भी पदक विजेताओं की हौसला-अफजाई की।

महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता लखनऊ में होने वाली आगामी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य में पेंचक सिलाट खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

चैंपियनशिप में आजमगढ़ ने 16 स्वर्ण, 8 रजत व 12 कांस्य सहित कुल 36 पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। उपविजेता सुल्तानपुर ने 12 स्वर्ण, 5 रजत , 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक अपने नाम किए। वही जौनपुर 10 स्वर्ण, 2 रजत, 2 कांस्य सहित कुल 14 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

 

Next Post

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस 2025: आमी जे तोमार 3.0 से पिंगा" तक - बॉलीवुड के सबसे शानदार डांस फेसऑफ्स

Wed Apr 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड की कई फिल्मों में सितारों ने शानदार डांस फेसऑफ्स से सिल्वर स्क्रीन को रोशन कर दिया। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस नृत्य कला का उत्सव है, और इस दिन को मनाने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि हम बॉलीवुड के इतिहास में कुछ सबसे प्रतिष्ठित डांस […]

You May Like