जबलपुर :मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी बढ़ रही है। शहर लू की चपेट में है आज दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है।
सुबह से ही सूर्यदेव ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं इसके साथ ही गर्म हवाएं झुलसा रही है।
मौसम की जानकारी के मुताबिक18 से 22 अप्रैल को जबलपुर जिले में दिन का तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस एवं रात का तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस एवं उत्तर-पश्चिम से हवा आने की संभावना हैं। मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी सुझाव दिए हैं साथ ही अपील की है कि कटी हुई रबी फसलों के दानों को अच्छे से सुखाकर (दाने की नमी लगभग 11 से 12 %) सुरक्षित स्थान पर रखें। गर्मी की फसलों एवं सब्ज़ियों में आवक्ष्यतानुसार सिंचाई सुबह या शाम को करें।
