![]()
भोपाल। जिले में लगातार गिरते तापमान को देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नए आदेश जारी किये गए हैं. जिसके तहत कक्षाएं अब सुबह 8:30 के पहले प्रारंभ नहीं की जाएंगी। छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने स्कूल समय में यह बदलाव किया है। जारी निर्देशों के अनुसार भोपाल जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई, अनुदान प्राप्त और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं के लिए नियम लागू किया गया है. प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समय का पुनर्निर्धारण कर बच्चों को सुरक्षित समय पर विद्यालय बुलाएं। नये निर्धारण के तहत स्कूलों का समय साढ़े आठ के बाद का होगा।
