मछली गैंग का ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार एक लाख तक का एमडी ड्रग्स भी बरामद

भोपाल। शहर में यासीन उर्फ मछली गैंग के ड्रग्स तस्करी से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास करीब एक लाख रूपए का एमडी ड्रग्स भी बरामद किया गया है. आरोपी कई महीनों से फरार चला रहा था. उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी की गिरफ्तारी राजगढ़ में पुलिस ने की है. पुलिस की पूछताछ आरोपी से जारी है.

मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आया व्यक्ति सनब्बर अंसारी ड्रग तस्करी का आरोपी है. सनब्बर भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके में पुल बोगदा के पास का रहने वाला है. वह पिछले बहुत समय से मछली गैंग में पेडलर के तौर पर अपने काम को पूरा कर रहा था. सनब्बर का नाम बीते जुलाई महीने में पुलिस की कार्रवाई के दौरान सामने आया. सनब्बर की गिरफ्तारी को लेकर भोपाल पुलिस लगातार प्रयासरत थी.

इस बीच आरोपी सनब्बर राजगढ़ जिले में ट्रक की डिलीवरी देने के लिए पहुंचा था. आरोपी की लोकेनशन मिलने पर सारंगपुर पुलिस ने उसे धरदबोचा. पुलिस को इस मौके पर उसके पास से एमडी ड्रग्स भी बरामद हुए. आरोपी सनब्बर का भाई शाकिर भी ड्रग्स तस्करी के मामले में आरोपी है और पुलिस ने उसे पहले ही गिरफ्तार किया है.

Next Post

सनातन संघ ग्वालियर की महिला कार्यकारिणी गठित, ली सेवा की शपथ

Mon Nov 17 , 2025
ग्वालियर। अखिल विश्व सत्य सनातन महिला प्रकोष्ठ ग्वालियर अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा ने कार्यकारिणी गठित कर पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सेवा की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों ने निस्वार्थ भाव से सनातन सेवा का संकल्प दोहराया। सभी ने मंदिर में आयोजित सुंदर कांड का आनंद लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष […]

You May Like