पुलिस की गश्त में 41 बदमाश गिरफ्तार, देहात थानों ने चलाया अभियान

भोपाल। फरार आरोपियों की धरपकड़ और निगरानी बदमाशों पर नकेल कसने के लिए भोपाल देहात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त अभियान कर कार्रवाई की. अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कुल 41 बदमाशों को गिरफ्तार किया.

एसडीओपी मंजू चौहान की अगुवाई में भोपाल (देहात) के थाना बिलखिरिया, सूखी सेवनिया, ईटखेड़ी, परवलिया सड़क और बैरसिया थाना क्षेत्रों में बुधवार को देर रात कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया. इस दौरान 20 स्थायी वारंट और 21 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. इस विशेष अभियान में 80 पुलिस अधिकारियों ने जवानों के साथ मॉनिटरिंग करते हुए सहभागिता की. पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में जहां अपराध नियंत्रण को मजबूती मिली, वहीं असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था को लेकर संदेश मिला.

Next Post

भोपाल में दो इलाकों में तलवारबाज़ी से दहशत, वीडियो वायरल; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरूवार को बदमाशों ने तलवार लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की. दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले की शिकायत थानों में की गई. पहला मामला कोलार थाना इलाके का है. ललिता नगर मार्केट दिन दहाड़े एक बदमाश […]

You May Like

मनोरंजन