भोपाल में दो इलाकों में तलवारबाज़ी से दहशत, वीडियो वायरल; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

भोपाल। राजधानी के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरूवार को बदमाशों ने तलवार लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की. दोनों घटनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. मामले की शिकायत थानों में की गई.

पहला मामला कोलार थाना इलाके का है. ललिता नगर मार्केट दिन दहाड़े एक बदमाश ने दुकानदार को डराने के लिए तलवार लहराई. बदमाश ने इस दौरान एक दुकान में लगे कांच के गेट को भी तोड़ दिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मामले में बीच बचाव किया, जिससे दुकानदार बाल-बाल बच गया. मामले की शिकायत दुकानदार ने कोलार पुलिस में की. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अबतक सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बयान दिया है कि दुकानदार ने उसकी मां के साथ गलत व्यवहार किया था, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने ऐसा कदम उठाया.

दूसरा मामला जहांगीराबाद स्थित पुरानी गल्ला मंडी का बताया गया है, जहां सरदार मोहल्ले में बदमाश ने तलवार लहराई. जानकारी के अनुसार निगरानी शुदा बदमाश हुकुम सिंह ने दोनों हाथों में तलवार लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की. बदमाश के मचाए आतंक से स्थानीय रहवासी दहशत में है. आरोपी ने शरब की बिक्री के मामले को लेकर झगड़ा करते हुए तलवार निकाली. आरोपी हुकुम सिंह मौके से फरार हो गया. पुलिस की तलाश में जुटी है.

Next Post

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार , चोरी की मोटरसाइकिल जब्त

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास मौके पर चोरी की एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया. शातिर चोर ने भीड- भाड वाले क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को फरियादी रईस […]

You May Like