
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास मौके पर चोरी की एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया. शातिर चोर ने भीड- भाड वाले क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को फरियादी रईस अहमद निवासी इमामी गेट ने अपने दो पहिया वाहन चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए घटना स्थल और आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले. फुटेज में एक अज्ञात आरोपी की पहचान की गई. संदेही आरोपी शब्बीर (34) निवासी ग्राम ग्यारसपुरा सिहोर को हिरासत में लिया गया. पुलिस की पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया. इस मौके पर पुलिस ने चोरी की गाड़ी को भी बरामद किया. आरोपी से इलाके में अब तक हुई अन्य वारदाताओं के बारे में पूछताछ की जा रही है.
