कैंसर से पीड़ित किसान ने सल्फास खाकर दी जान

छतरपुर। जिले के ग्राम लहेरा में सोमवार देर शाम 35 वर्षीय किसान बालचंद कुशवाहा ने घर में रखी सल्फास की दवा खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अचेत अवस्था में नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने रात करीब 12 बजे मृत घोषित किया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया गया।

मृतक की पहचान बालचंद कुशवाहा, पिता रमेश कुशवाहा, निवासी ग्राम लहेरा के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान था और बीते दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। परिजनों के अनुसार उसका इलाज ग्वालियर और भोपाल में चल रहा था। गंभीर बीमारी के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

 

मृतक के चचेरे भाई रामस्वरूप ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम कर रहे थे और बालचंद घर में अकेला था। इसी दौरान उसने सल्फास खा ली, जिससे उसकी जान चली गई।

Next Post

OBC आरक्षण अब फलीभूत होने को,कांग्रेस ने किया अटकाने का प्रयत्न 

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल। भाजपा नेत्री और प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलाने के भाजपा सरकार के प्रयास अब सफल होने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने इस मुद्दे को कोर्ट में ले जाकर अटकाने का काम किया। नेहा बग्गा […]

You May Like