
बागली।नवभारत डिजिटल मीडिया के माध्यम से कुछ घंटे पहले बागली क्षेत्र के समाचार का प्रकाशन किया गया था। उक्त समाचार के माध्यम से बताया गया था कि सर्वप्रथम अमावस्या पर धारा जी नामक स्थान पर लगने वाले मेले में बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं के वाहनो से वसूली करने का निर्णय मीटिंग के दौरान लिया गया था। इसके तहत बड़े वहां से ₹200 तथा छोटे वहां से सो रुपए और मोटरसाइकिल से₹20 की वसूली का निर्णय था लेकिन नवभारत डिजिटल मीडिया में यह खबर चली तो प्रशासन ने इस निर्णय में अपना फैसला पलटते हुए अब निशुल्क वाहनों का प्रवेश होने का निर्णय लिया है। श्रद्धालु वाले शासन प्रशासन के साथ-साथ नवभारत डिजिटल मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर खबर लग जाने से यह निर्णय हो पाया।
