OBC आरक्षण अब फलीभूत होने को,कांग्रेस ने किया अटकाने का प्रयत्न 

भोपाल। भाजपा नेत्री और प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा कि ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलाने के भाजपा सरकार के प्रयास अब सफल होने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने इस मुद्दे को कोर्ट में ले जाकर अटकाने का काम किया। नेहा बग्गा ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी वर्ग का वोट तो लेना चाहती है, लेकिन उनके हितों की सच्ची चिंता नहीं करती। भाजपा सरकार हमेशा से ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Next Post

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो दिवसीय AI कार्यशाला शुरू

Tue Aug 12 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक के नेतृत्व में दो दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यशाला में प्रदेशभर के कांग्रेस प्रवक्ताओं, मीडिया विभाग के पदाधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य पार्टी की तकनीकी […]

You May Like