लापरवाही: खजराना और मूसाखेड़ी में बारिश में गिरे पेड़ काटकर सड़क किनारे छोड़े

इंदौर: नगर निगम की एक और लापरवाही सामने आई है. बीते गुरूवार को बरसात और तेज़ आधियों ने शहर पर अपना कहर बरपाया था, जिसमें छुटपुट घटनाओं की ख़बर सामने आती रही. इनमें कई स्थानों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए. रिंग रोड़ पर तो ऐसा नज़ारा था लोगों ने कभी नहीं देखा. सैकड़ों पेड़ सड़क पर बिछे हुए थे. रिहायशी क्षेत्रों में भी बड़े-छोटे पेड़ गिर गए थे. लेकिन अब नगर निगम की सुस्ती और लापरवाही के चलते देखने में यह आ रहा है कि पांच दिन पहले गिरे कुछ पेड़े आज तक नहीं उठाए गए.

इससे आने जाने वालों को बड़ी परेशानी से गुज़रना पड़ रहा है. हादसों का अंदेशा बढ़ चुका है. मूसाखेड़ी सर्विस रोड पर तो गिरे हुए घने पेड़ से अभी भी आधा बंद है. खजराना क्षेत्र में भी दुकानों के सामने एक बड़ा वृक्ष धराशायी पड़ा है, इसको हटाने के लिए व्यापारियों द्वारा शिकायत भी की गई लेकिन किसी ने सुध नहीं ली. इतना ही नहीं जहां तेज़ रफतार से दो और चार पहिया वाहन दौड़ते हैं बंगाली ब्रिज पर ही हाल वही है. यहां से भी अभी तक टूटे पेड़ नहीं हटाए गए. अब सवार यहां उठता है कि शासन-प्रशासन, नगर निगम के आलाअधिकारी किस बड़ी घटना होने का इंतज़ार कर रहे है.
इनका कहना है
तेज़ हवाओं से गिरे पेड़ से गनिमत थी कोई आप्रिय घटना नहीं घटी लेकिन अब सड़कों पर गिरे पेड़ राहगिरों के लिए मुसिबत बन गए हैं. इन्हें जल्द से जल्द हटाया जाना चाहिए.
– रमेश रायकवार, मूसाखेड़ी
पांच दिन गुज़र चुके हैं. अभी तक नगर निगम ने यहां धराशायी पेड़ों को नहीं उठाया. लोगों की असुविधाओं को दूर करते हुए पूरे शहर के में कारवाई कर इन्हें हटाना चाहिए.
– मोहम्मद साबिर अंसारी, खजराना
रिंग रोड पर यातायात बहुत तेज़ दौड़ता है. जहां पेड़ गिरा है अगर कोई उससे टकराया तो सीधा पुल के नीचे. यहां बहुत ही ख़तरनाक है जिसे अनदेखा किया जा रहा है.
– सलीम कुरैशी नागरिक

Next Post

तीन दिन में बिजली सप्लाई में सुधार की बने कार्ययोजना

Tue Jun 17 , 2025
इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह ने आज सतत विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि विद्युत प्रवाह में बाधा के चलते कार्य की गति भी प्रभावित होती है, अतः तीन दिन के भीतर विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर किया जाये. इसके लिये अधिकारी और कर्मचारी निश्चित कार्ययोजना बनायें. […]

You May Like