मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं मोहन यादव ने

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नागरिकों को सूर्य की उपासना के पर्व मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।डॉ यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, “सूर्योपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति पूजन का यह पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव आपको आरोग्यता और समृद्धि प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।”

उन्होंने सिलसिलेवार पोस्ट में लिखा है, “माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। लोक संस्कृति से जुड़े इन सभी शुभ पर्वों की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ये त्यौहार समाज में खुशियों का संचार करें, सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण की कामना है।”राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और विभिन्न राजनेताओं ने भी नागरिकों को मकर संक्रांति और अन्य पर्वों की शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

मकर संक्रांति पर बेतवा नदी के घाटों पर लोगों ने किया स्नान

Tue Jan 14 , 2025
विदिशा, मकर संक्रांति के पर्व पर आज मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में विभिन्न श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान किया।सुबह से ही पवित्र बेतवा नदी के विभिन्न घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और स्नान ध्यान कर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। श्रद्धालु सूर्य देव की […]

You May Like