
ग्वालियर। आज देश में ब्राह्मण समाज पर हमले हो रहे हैं इसके लिये स्वयं ब्राह्मण जिम्मेदार है। लंबे समय बाद पहलीबार वकील अनिल मिश्रा के रूप में ब्राह्मण के वर्चस्व की आवाज बुलंद हुई है। संविधान निर्माता वीएन राव ही है, यह एक सच्चाई है। देश के सभी ब्राह्मणों को एक होकर साथ चलने की जरूरत है। यह बात आज जिझोतिया ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित दीपावली मिलन, अन्नकूट व सम्मान समारोह 2025 के कार्यक्रम में पूर्व पुलिस अधिकारी के.डी.सोनकिया ने बतौर अध्यक्षता की आसंदी से कही। उन्होंने चिंता जताई कि बडे बडे राजनीतिक दलों में ब्राह्मण समाज के नेता राजनेता है लेकिन उनमें इसका समर्थन करने की हिम्मत नहीं है। इसलिये वीएन राव को संविधान निर्माता का दर्जा दिलाने की लडाई अब समाज को ही लडने होगी। इससे पहले बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला मंचासीन थे। राजकुमार आचार्य, कुलगुरू, जीवाजी विश्वविद्यालय, एडवोकट अनिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष केपी अरजरिया ने दिया। कार्यक्रम को समाज के महामंत्री पंकज सोनकिया ने संबोधित करते हुए समाज मे प्रतिभाओं को आगे आने की सलाह दी। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरू राजकुमार आचार्य ने समाज में एकता पर अधिक जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके लिये नीति नियम बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। वहीं एडवोकेट अनिल मिश्रा ने सभी ब्राह्मण समुदायों से आज के हालात को लेकर एक हो जाने की अपील की। साथ ही कहा कि एससी एसटी एक्ट को आज तत्काल हटाने की आवश्यकता है।
इसके बाद कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बालेंदु शुक्ला ने कहा कि देश में ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या महज तीन फीसदी है तो अकेले ब्राह्मण समाज के बल पर कानून बनाना या संशोधन करना कदापि संभव नहीं है। ब्राह्मण शिक्षित है इसलिये परिस्थितियों का सही आंकलन करने के बाद ही कोई निर्णय लेकर रास्ता खोजना चाहिये। कार्यक्रम को महेश मुद्गल, अशोक पटसरिया ने भी संबेधित किया। कार्यक्रम समापन से पूर्व 50 वर्ष दाम्पत्य के पूर्ण कर चुके समाज के लोगों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मेधावी छात्रों को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 100 वर्ष पूर्ण करने वाली एक बुर्जुग महिला को भी सम्मानित किया। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा की बुन्देली गीत की प्रस्तुति हुई तथा समाज की एक वैवाहिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पस्तोर ने किया। आज के इस बहुरंगीय कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष हरिमोहन पुरोहित कोषाध्यक्ष अटलबिहारी वाजपेई डॉ आलोक पुरोहित दिनेश निचरेले शशिकांत चतुर्वेदी विश्णु त्रिपाठी आनंद मिश्रा नीलू मिश्रा भूपेंद्र शर्मा धर्मेंद्र दुबे चंद्र प्रकाश दीक्षित पल्लव त्रिपाठी जे के चौबे पीताम्बर रावत अखिलेश तिवारी अरविंद मिश्रा प्रदीप त्रिपाठी मंगल चौबे के अलावा समाज के अनेक बडी संख्या में गणमान्य, प्रबुद्धजन महिला पुरूष तथा बच्चे मौजूद थे।
