अधिवक्ता से तहसीलदार द्वारा मारपीट की हो न्यायिक जांच

जबलपुर: मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद ने सोहागपुर शहडोल निवासी अधिवक्ता रवींद्र जायसवाल के साथ तहसीलदार सुमित गुर्जर द्वारा मारपीट के मामले की निंदा की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्यायिक जांच की मांग की है। तहसील अधिवक्ता संघ ने इस सिलसिले में स्टेट बार में शिकायत की है। साथ ही कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष दिनेश नारायण पाठक ने संज्ञान लेकर स्टेट बार सचिव गीता शुक्ला को निर्देश जारी किए।

जिसके पालन में मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री, मुख्य सचिव, कलेक्टर शहडोल सहित अन्य को पत्र भेजे जा चुके हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि अधिवक्ताओं पर दिन प्रतिदिन होने वाले हमलों के विरूद्ध शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही किया जाना आवश्यक है, जिससे कि अधिवक्तागण अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके लिए एमपी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने पर बल दिया गया है।

Next Post

राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में दो छात्रों का चयन

Tue Sep 9 , 2025
साल्हेवारा/दुर्ग (वार्ता) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेजेस विद्यालय साल्हेवारा के दो छात्रों ने पाटन में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शालेय तलवारबाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। कक्षा 9वीं की छात्रा भावना झारिया और कक्षा 8वीं के छात्र शनि शुक्ला […]

You May Like