जबलपुर: रांझी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास, तोडफ़ोड़, रंगदारी नहीं देने पर उपद्रव मचाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी एक साल से फरार चल रहा था।रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि लक्ष्मण प्रसाद बर्मन 52 वर्ष निवासी सुभाषनगर झंडा चौक रक्षा नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शराब ठेका कम्पनी में मैनेजर है।
14 मई को मड़ई शराब दुकान चैक करने गया था जहां शुभम मिश्रा एंव रचित ने एक हजार रूपए मांगे थे मना करने पर बुलेरो क्रमांक एमपी 54 टी 0281 में तोडफ़ोड़ कर उसे जाने से मारने की धमकी दी थी। इसी प्रकार मोहित रैकवार निवासी रिछाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई को शुभम मिश्रा, रचित, रितिक यादव ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने दोनों प्रकरण में फरार आरोपी रचित उर्फ नवाब भारद्वाज 20 वर्ष निवासी रिछाई रांझी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
