बेकाबू कार टीन की टापरी में घुसी, दंपती घायल; चालक पर केस दर्ज

इंदौर: लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी टीन की टापरी में घुस गई. हादसे में टापरी में मौजूद पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.यह हादसा एमआर 3 पर हुआ, झोपड़पट्टी में रहने वाले 35 वर्षीय सुनील पिता मान सिंह राठौर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी ललिता के साथ टापरी में मौजूद थे.

तभी तेज रफ्तार कार नम्बर एमपी 09 जेडएच 3495 अनियंत्रित होकर टीन की चद्दर तोड़ते हुए अंदर घुस गई. हादसे में सुनील के हाथ पैर में चोट आई, जबकि पत्नी ललिता के सीने और पसलियों में गंभीर चोटें लगी हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

झारखंड कोयला घोटाला: ईडी की 31 ठिकानों पर छापेमारी, 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड फ्रीज, एक करोड़ की नकदी भी जब्त

Thu Jul 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने अवैध कोयला खनन, कोयला तस्करी, रंगदारी वसूली और धन शोधन से जुड़े मामलों में धनबाद जिले में एक बड़ा अभियान चला कर करोड़ों रूपये की चल अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। प्रवर्तन निदेशालय की जारी एक […]

You May Like