ससुराल में केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने गुजारी रात, सुबह से हुई खातिरदारी

सासु मां से लिया आशीर्वाद, अपनो का कुशल क्षेम लिया, घर में बने पकवान का उठाया लुत्फ

जबलपुर:दो दिवसीय जबलपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रात्रि विश्राम ससुराल में किया। वह सोमवार को मां नर्मदा की महाआरती के बाद ससुराल चले गए थे मंगलवार को ससुराल में उनकी जमकर पारंपरिक खातिरदारी हुई पारिवारिक माहौल खुशनुमा हुआ, घर पर सियासी बातें नहीं हुई उन्होंने अपनो की कुशल क्षेम ली। साथ ही पुराने मित्रों से भी चर्चा की। सास और पूर्व सांसद, श्रीमती जयश्री बैनर्जी ने उन्हें आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने घर में बनी मिठाई, सादा भोजन का स्वाद चखने के साथ लुत्फ उठाया।
मुख्यमंत्री ने भी पूर्व सांसद बैनर्जी से की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर प्रवास के दौरान पूर्व सांसद श्रीमती जयश्री बैनर्जी के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, नीरज सिंह ठाकुर, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, रत्नेश सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीएम के साथ दिल्ली की भर गए उड़ान
सौजन्य भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। विदित हो कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को जबलपुर आए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक ली। नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉर्मेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पीपीपी मॉडल पर प्रदेश में चार नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए एमओयू साइन किए। श्योपुर एवं सिंगरौली के मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किए। स्व. सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद गौरीघाट में मॉं नर्मदा का दर्शन कर महाआरती की थी।
डुमना एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मंगलवार को डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी एयरपोर्ट आए थे। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्व अशोक रोहाणी, संतोष वरकड़े, नीरज सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Next Post

भटक रहे चीतल को जंगली जानवर खा गए, खाली हाथ लौटा रेस्क्यू अमला

Wed Aug 27 , 2025
जबलपुर: चौहानी मुक्तिधाम में जंगल से भटक कर पहुंचे चीतल को जंगली जानवरों ने शिकार बना लिया और हमला बोलकर मारकर खा गए। सूचना पर मंगलवार को वन विभाग रेस्क्यू अमला पहुंचा लेकिन शव सड़ गल गया था जिसके चलते अमला खाली हाथ लौट गया।जानकारी के मुताबिक गढ़ा थानांतर्गत चौहानी […]

You May Like