मप्र की बेटी प्रियांशी सुरक्षित स्वदेश लौटी, सीएम डॉ यादव ने दी बधाई

भोपाल: अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीतने वाली मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति सुरक्षित स्वदेश लौट आई हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए गए उच्चस्तरीय प्रयासों के बाद खिलाड़ी भारत पहुंच सकीं। मुख्यमंत्री ने उनकी वापसी पर खुशी व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन और रजत पदक जीतने के लिए बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को वीडियो कॉल के माध्यम से प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापति से चर्चा की। इस दौरान मुकेश प्रजापति ने बेटी की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।उल्लेखनीय है कि 24 से 28 फरवरी तक अल्बानिया में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को मुकाबला जीतते हुए रजत पदक हासिल किया था।

प्रतियोगिता में उन्होंने कजाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले भी पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।हाल ही में मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण प्रियांशी और उनके साथ गए अन्य खिलाड़ी वहां फंस गए थे। इस परिस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री ने हमेशा प्रियांशी को अपनी बेटी की तरह स्नेह और समर्थन दिया है। जब वे मध्यप्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष थे, तब भी उन्होंने खिलाड़ी को आर्थिक सहायता प्रदान की थी।

Next Post

आज राज्य सभा चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि 16 को चुनाव

Thu Mar 5 , 2026
हैदराबाद | कांग्रेस पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने छह प्रमुख उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सबसे महत्वपूर्ण घोषणा तेलंगाना को लेकर हुई है, जहाँ से पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सलाहकार वेम नरेंद्र रेड्डी को अपना […]

You May Like