कहीं रोजाना, कहीं सप्ताह में एक बार होगी पानी की जांच

राजगढ़/ब्यावरा। नागरिकों को शुद्ध व गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराने जल सुरक्षा, जल सुनवाई हेतु कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में नगरीय निकायों द्वारा निकाय के कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

राजगढ़ में प्रतिदिन सैम्पल लेकर पानी की गुणवत्ता की जांच की जाएगी, जबकि ब्यावरा में नपा के द्वारा फिलहाल सप्ताह में एक बार पानी की गुणवत्ता की जांच करने की बात कही गई है.

राजगढ़ में नपा के उपयंत्री नोडल अधिकारी जीतेन्द्र विजयवर्गीय, प्रभारी जलप्रदाय शाखा गोपाल पुष्पद द्वारा नगर के ओवरहेड टेंक एवं फिल्टर प्लांट की प्रति 3 माह में साफ सफाई कार्य करने के उपरांत कार्य की दिनांक आईल पेंट से अंकित करना एवं समय समय पर फिल्टर प्लांटो का निरीक्षण कार्य किया जाएगा. इसी प्रकार श्री जादौन, मनोज मेवाडे, लक्ष्मण चंद्रावत, चन्द्र प्रकाश पंवार प्रतिदिन 1 से 15 वार्डों में जलप्रदाय सप्लाई के समय जल परिक्षण कार्य सम्पादित कर प्रतिदिन नोडल अधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंपेगे तथा प्रति मंगलवार जल सुनवाई कार्य भी देखेंगे. राजेश शाक्यवार, चैन सिंह गुर्जर, गोकुल मेवाड़े निकाय की जलप्रदाय पाइप लाईनो के लीकेजो की तत्काल दुरुस्ती कार्य करेंगे. रंजीत लोहट व अनिल कराडे अपने अपने क्षेत्रो में स्थित जलप्रदाय वाल चेम्बरो की साफ सफाई कार्य व्यवस्था को देखेंगे.

आदेश में कहा है कि कर्मचारियों को सौंपे गये कार्य पूर्ण करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही किए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी, जिसकी जबावदारी स्वयं की होगी.

सप्ताह में स्थानीय स्तर पर होगी पानी की टेस्टिंग

इंदौर में दूषित पानी पीने के कारण लोगों की मौत होने की घटना के बाद पेयजल की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है. जिला प्रशासन द्वारा शुद्ध पेयजल को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए जाने के बाद नगरीय निकायों द्वारा पानी की शुद्धता को लेकर व्यापक कदम उठाए जा रहे है.

निकायों के दो-दो कर्मचारियों को पानी की जांच का प्रशिक्षण देते हुए किट प्रदान किए गये है. ब्यावरा नपा की पेयजल सप्लाई शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय स्तर पर सप्ताह में एक बार पानी के सैम्पल की जांच किट के द्वारा प्रशिक्षित कर्मचारियों के द्वारा की जाएगी.

इन स्थानों से लेंगे सैम्पल

जानकारी के अनुसार फिल्ट प्लांट, पानी की टंकी या फिर नल के माध्यम से पानी के सैम्पल लेकर जांच कर उनकी गुणवत्ता परखी जाएगी. स्थानीय स्तर पर यह जांच प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों द्वारा किट के माध्यम से की जाएगी.

प्रति माह पीएचई को भेजेंगे सैम्पल

पेयजल सप्लाई शाखा के अनुसार नपा द्वारा प्रति माह राजगढ़ स्थित पीएचई विभाग को पानी के सैम्पल टेस्टिंग के लिए भेजे जाएंगे. पूर्व में तीन-चार माह में सैम्पल भेजे जाते थे.

 

Next Post

कचनी मार्ग पर गैस पाइपलाइन दे रही हादसों को न्योता

Mon Jan 12 , 2026
सिंगरौली: सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग के कचनी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन अब हादसों को खुला निमंत्रण दे रही है। नेशनल धर्म कांटा के पास मुख्य सड़क पर लगभग 400 मीटर लंबी गैस पाइपलाइन बीते दो से तीन माह से सड़क के किनारे डिवाइडर से सटाकर रखी गई है। हैरानी की बात […]

You May Like