ईरान ट्रंप की अपमानजनक भाषा का जवाब अपने कार्यों से देगा: अराघची

तेहरान, 09 जुलाई (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा है कि ईरानी लोग इसका जवाब उसी भाषा में नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देंगे। श्री अराघची ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तुर्की में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान श्री ट्रंप की ओर से ईरान को लेकर की गयी टिप्पणियों को खारिज किया।

उन्होंने कहा, “ ईरान के सभ्य और साहसी राष्ट्र को अपमानजनक भाषा में संबोधित करने से उसकी महानता कम नहीं होती।” उन्होंने कहा, “ ईरानी अपनी सभ्यता, संस्कृति और मजबूत नैतिक मूल्यों के लिए जाने जाते हैं। हम अभद्रता का जवाब अभद्रता से नहीं, बल्कि अपने कार्यों से देते हैं। निर्भय होकर और अदम्य साहस के साथ।”

.....

Next Post

मोबाइल हैक कर बुजुर्ग महिला के खाते से 4.80 लाख उड़ाए

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर:साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 4 लाख 80 हजार 749 रुपए निकाल लिए. मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जूनी इंदौर में रहने वाले सूरज मंघवानी ने शिकायत दर्ज कराई […]

You May Like