मोबाइल हैक कर बुजुर्ग महिला के खाते से 4.80 लाख उड़ाए

इंदौर:साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 4 लाख 80 हजार 749 रुपए निकाल लिए. मामले में सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जूनी इंदौर में रहने वाले सूरज मंघवानी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी मां कृष्णा मंघवानी उम्र 70 साल के एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के जवाहर मार्ग स्थित खाते से साइबर ठगों ने उनके लिंक्ड मोबाइल नंबर को हैक कर कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिए.

24 जनवरी को मोबाइल पर लगातार डेबिट मैसेज आए, जिनमें 99,999 रुपए, 1 लाख रुपए, 50 हजार रुपए सहित कई ट्रांजेक्शन के जरिए 4,80,749 रुपए खाते से निकाल लिए. फरियादी ने पुलिस को बताया कि इससे पहले 20 जनवरी को भी खाते से 1.50 रुपए बिना जानकारी के डेबिट हुए थे. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत के परमाणु, समुद्री एजेंडे के केंद्र में चीन की चुनौती

Thu Jul 9 , 2026
नयी दिल्ली/मेलबर्न, 08 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के साथ ही भारत की हिंद-प्रशांत रणनीति का एक महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरे के केंद्र में चीन की बढ़ती सामरिक सक्रियता, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा ऊर्जा एवं समुद्री […]

You May Like