दामाद ने ससुराल जाकर हसिये से किया पत्नी पर हमला

शिवपुरी: जिले की बैराड़ थाना पुलिस से एक ससुर ने अपने दामाद की शिकायत बैराड़ थाने जाकर की, जिस पर थाना प्रभारी बैराड़ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी घनश्याम जाटव पुत्र मंगलिया जाटव उम्र 45 साल निवासी गोंदोलीपुरा थाना बैराङ ने रिपोर्ट की कि मैनें मेरी छोटी लङकी भूरो जाटव की शादी ग्राम हीरापुरा के परमाल जाटव के बेटे सुल्तान जाटव के साथ 2 साल पहले बैराङ में सम्मेलन से की थी।

शादी के बाद से ही दामाद बेटी भूरो जाटव को मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता था इस कारण मैं अपनी लड़की भूरो को करीबन 3 माह पहले अपने घर गोंदोलीपुरा ले आया था। बेटी भूरो जाटव खेत से घास लेकर घर आई और घास को घर के बाहर रखने लगी तभी दामाद सुल्तान जाटव निवासी हीरापुर आया और लड़की भूरो जाटव को पटक कर उसके साथ मारपीट करने लगा एवं घास की पोटली में लगे हासियां से भूरो जाटव के ऊपर जान से मारने की नियत से उसके दोनों तरफ गर्दन, नाक एवं आंख के पास हासियां से बुरी तरह मारा।

Next Post

CM डॉ यादव ने राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का किया शुभारंभ

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया। यह अभियान आज से 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, प्रचार-प्रसार और उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय उद्योगों और […]

You May Like