भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वदेशी जागरण सप्ताह का औपचारिक शुभारंभ किया। यह अभियान आज से 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, प्रचार-प्रसार और उत्पादन को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को मजबूती मिले।
स्वदेशी जागरण सप्ताह प्रदेश के 313 विकासखंडों में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से जनता में स्वदेशी वस्तुओं के महत्व और उनके लाभ के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग करें।इस महाअभियान के तहत सरकार व विभिन्न संस्थाएं मिलकर उत्पादकों और उपभोक्ताओं के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देंगी।
Next Post
'मेक इन इंडिया' अभियान भारत के विनिर्माण क्षेत्र का पुनरोत्थान - पीयूष गोयल
Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को भारत के विनिर्माण क्षेत्र का पुनरोत्थान बताते हुए कहा है कि भविष्य में भारत इस क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। श्री गोयल ने गुरूवार को मेक इन इंडिया अभियान के 11 साल […]

You May Like
-
5 months ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
-
7 months ago
डीजे बजाकर रास्ता जाम पर पुलिस का एक्शन
-
2 months ago
जेयू में हुई काउंटर टेररिस्ट मॉकड्रिल