पानसेमल/बड़वानी
पानसेमल ग्राम विद्या भारती के अंतर्गत आने वाले सरस्वती शिशु मंदिर जलगोन विद्यालय में राहुल कचरूमल मित्तल (बंटी) को संस्था के संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानआचार्य – दिगंबर भोसले,सह प्रधानाचार्य – श्रीमती अनीता पाटिल,छोटू कुंवर,प्रबंधक मंडल सहित ग्राम के योगेश जैन,ग्राम पंचायत सदस्य किशन जगताप,अंकित शर्मा ने उन्हें पुष्पहार से अभिनंदन और मिठाई खिला शुभकामनाएं दी है।राहुल मित्तल ने प्रबंधन समिति का आभार जताया और कहा की उन्हे नया दायित्व मिला है,वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में विद्यालय और विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
