
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपनी बेटी को नरवर स्थित हॉस्टल छोड़कर घर लौट रही थी। सिलरा तिराहे पर सड़क किनारे खड़ी महिला को तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।बरसौड़ी गांव निवासी लीलाबती जाटव अपनी बेटी सरोज जाटव को नरवर स्थित हॉस्टल छोड़ने गई थीं। बेटी को छोड़ने के बाद वह वापस गांव लौट रही थीं। सिलरा तिराहे पर गांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी लीलाबती जाटव को करैरा की ओर से आ रही बोलेरो पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में लीलाबती जाटव के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। परिजन तत्काल करैरा के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
