मडियादो में आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन, लाठियां लेकर सड़कों पर उतरे लोग

दमोह। जिले के मडियादो में आज आदिवासी समुदाय का आक्रोश सड़कों पर दिखा। वन परिक्षेत्र कार्यालय से मड़ियादो बस स्टैंड स्थित सभा स्थल तक भारी जनसमूह ने रैली निकाली।प्रदर्शन के दौरान आदिवासी महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर हुंकार भरती नजर आईं। पूरा माहौल आक्रोशपूर्ण रहा।इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता प्रदीप खटीक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू सराफ कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर सभा स्थल पर एकत्रित हुए हैं। थाना प्रभारी प्रीती पांडे सहित पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Next Post

स्मार्ट मीटर बायपास कर हो रही थी बिजली चोरी

Fri Jul 17 , 2026
छतरपुर। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने जिले में बिजली चोरी के खिलाफ तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 140 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, जबकि 80 मामलों में मौके पर ही पंचनामा तैयार किया गया। जांच […]

You May Like