
विजयपुर। अग्रवाल महासभा विजयपुर के तत्वावधान में नववर्ष मिलन समारोह एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल रहे जबकि अध्यक्षता राकेश गर्ग एडवोकेट, जिला अध्यक्ष (अग्रवाल समाज मुरैना) ने की। कार्यक्रम में श्योपुर और मुरैना जिले के पदाधिकारी, अग्रवाल समाज की सभी इकाइयों के पदाधिकारी, और महिला मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे मृत्यु भोज और उठावनी में स्वल्पाहार की परंपरा को समाप्त करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से मनोज बंसल को जिला अध्यक्ष अग्रवाल महासभा नियुक्त किया गया। मंच संचालन अतुल गोयल और विनीत मंगल ने किया।
