मुंबई 09 जुलाई (वार्ता) शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ ने खराब भोजन के मुद्दे पर अपने आवास के कैंटीन कर्मचारी की पिटाई किये जाने का मुद्दा बुधवार को विधानसभा में उठा।
शिवसेना (यूबीटी) विधायक अनिल परब ने आज विधान परिषद में विधायक गायकवाड़ के कृत्य का मुद्दा उठाया और विधायक को निलंबित करने की मांग की।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विधायक के प्रति क्षोभ व्यक्त किया। उन्होंन कहा कि विधायक का अपने कर्मचारी की पिटाई उचित नहीं है। अगर खाने की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत है, तो उसके लिए कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिटाई कोई विकल्प नहीं हो सकता। जो भी गलत है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है , लेकिन मारपीट करना सही नहीं है।
