एनआईए ने तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली 09 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पहला पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।

एनआईए के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यह मामला डेविड कोलमैन हेडली, तहव्वुर हुसैन राणा और लश्कर व हरकत उल जिहाद्द इस्लामी के अन्य सदस्यों द्वारा भारत के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी हमले करने के लिए रची गई आपराधिक साजिश से संबंधित है।

यह पूरक आरोपपत्र आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा के प्रत्यर्पण से संबंधित दस्तावेजों और एनआईए द्वारा एकत्र किए गए अतिरिक्त साक्ष्यों को प्रस्तुत करने से संबंधित है।

इसके अतिरिक्त एनआईए विशेष न्यायालय द्वारा छह जून को जारी आदेश के अनुपालन में एनआईए ने 2011 में दायर पूर्व आरोपपत्र से संबंधित दस्तावेजों की आपूर्ति के संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 207 के अंतर्गत एक अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

प्रवक्ता ने कहा कि मामले में जाँच जारी है।

Next Post

महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ के हालात

Wed Jul 9 , 2025
नागपुर, 09 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के विदर्भ में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारी बारिश जारी रहने से जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए और निचले इलाकों के घरों में पानी भर गया। मंगलवार रात से हो रही भारी के कारण नागपुर शहर और उसके आसपास के इलाकों […]

You May Like