वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में उत्सव, भाजपा मनाएगी भव्य कार्यक्रम: खंडेलवाल

भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित अमर राष्ट्रगीत ‘वंदेमातरम्’ के 7 नवंबर को 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर में 7 नवंबर से 26 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों और उत्सवों का आयोजन किया जाएगा।

खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा इस आयोजन को राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक के रूप में मना रही है। प्रयास है कि देशभर में 150 स्थानों पर वंदेमातरम् के कार्यक्रम भव्यता के साथ आयोजित किए जाएं, जिससे देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना को और मजबूती मिले।

Next Post

नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा में नजर आया महाकुंभ का नजारा

Wed Nov 5 , 2025
जबलपुर। नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा भेड़ाघाट में इस बार महाकुंभ सा नजारा देखने को मिला। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट से कार्तिक पूर्णिमा बुधवार को सुबह 4 बजे से 468 वीं नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालु संकीर्तन कर गीत गाते हुए, नर्मदे हर का उद्घोष करते हुए छोटे-छोटे समूहों में […]

You May Like