फ्रेंडशिप डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा की दोस्ती की खास यादें

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों ने उन दोस्तों और करीबी लोगों को याद किया, जिन्होंने उनके जीवन और करियर के हर पड़ाव पर उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।सोनी सब के कलाकार इक़बाल खान, मनीष वधवा, मुस्कान बामने, गुलकी जोशी और चंदन आनंद ने अपनी दोस्ती से जुड़े भावुक अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उनके मित्रों और परिवार ने मुश्किल समय में उनका हौसला बढ़ाया और सफलता के सफर में उनका साथ निभाया।

‘यादें’ में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने कहा कि वह आज भी अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने उस समय भी उन पर अभिनेता बनने का भरोसा जताया था, जब उन्हें स्वयं पर पूरा विश्वास नहीं था। उनके अनुसार, दोस्तों का यह भरोसा ही उन्हें अपने सपनों का पीछा करने की प्रेरणा देता रहा। ‘हस्तिनापुर के वीर’ में भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वधवा ने अपनी मां और बचपन के दोस्त अजय को अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा उनकी सबसे अच्छी दोस्त रही हैं, जबकि अजय ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया और उन्हें जमीन से जुड़े रहने की सीख दी।

‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा कि मनोरंजन जगत में संघर्ष के दिनों में उनके चाचा उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने हर ऑडिशन से पहले उनका उत्साह बढ़ाया और असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ‘हस्तिनापुर के वीर’ में शकुनी का किरदार निभा रहे चंदन आनंद ने अपने माता-पिता को अपना सबसे अच्छा दोस्त और सबसे बड़ा समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उनके सपनों पर भरोसा किया और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। वहीं ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि उन्हें ऐसे दोस्त और परिवार मिले, जिन्होंने हर उपलब्धि का जश्न उनके साथ मनाया और कठिन समय में उनका हौसला बढ़ाया। सोनी सब ने दर्शकों से अपील की है कि वे ‘यादें’, ‘हस्तिनापुर के वीर’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का आनंद सोनी सब पर लेते रहें।

.....

Next Post

सस्पेंड प्रधान आरक्षक की रिवाल्वर पर उठे सवाल, सर्विस हथियार था या निजी पिस्टल

Fri Jul 31 , 2026
इंदौर: शराब दुकान पर हंगामा करने के मामले में सस्पेंड किए गए द्वारकापुरी थाने के प्रधान आरक्षक तन्मय तोमर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हथियार को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि वह पुलिस का सर्विस हथियार था या फिर निजी हथियार। पुलिस […]

You May Like