जिउक्वान, 29 मई (वार्ता) चीन ने गुरुवार को नया उपग्रह शिजियान-26 सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
उत्तर-पश्चिम चीन में जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर 12:12 बजे (बीजिंग समय) लाँग मार्च 4बी वाहक रॉकेट से यह उपग्रह प्रक्षेपित किया गया।
उपग्रह का उपयोग मुख्य रूप से राष्ट्रीय भूमि सर्वेक्षण, पर्यावरण प्रबंधन और अन्य क्षेत्रों में किया जाता है जो राष्ट्रीय आर्थिक विकास का समर्थन करने के लिए सूचना सेवाएं प्रदान करता है।
यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला वाहक रॉकेट का 579वाँ उड़ान मिशन था।
यह सफल प्रक्षेपण चीन की अंतरिक्ष क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
Next Post
बुरहानपुर में केले की फसल को नुकसान, मोहन यादव ने लिया संज्ञान
Thu May 29 , 2025
भोपाल, 29 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में आंधी तूफान और बारिश के कारण केले की फसल को नुकसान हाेने की खबर के बीच मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि फसल को क्षति के बारे में सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। […]

You May Like
-
7 months ago
बंगला के 50 संभावित खिलाड़ियों मे शमी शामिल
